Dilawar Singh

Add To collaction

गणतंत्र दिवस - लेखनी प्रतियोगिता -26-Jan-2024

गणतंत्र दिवस


गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के लिए बहुत ही खुशी और गौरव का दिन है,  यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जो प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। 


वर्ष 2024 में हम सब 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, इसी दिन 1950 में भारत का संविधान अस्तित्व में आया था।


 भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा, और लिखित संविधान है, भारतीय संविधान निर्माताओ ने दुनिया में अपना एक अलग और अनूठा लिखित संविधान कुल ‘2 वर्ष 11 माह और 18 दिन में बनाकर तैयार किया था।


 संविधान सभा के 308 सदस्यो द्वारा 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया गया, जिसे संपूर्ण देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।


 26 जनवरी 1929 को अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव भी पास किया गया था- इन्हीं कारणो से 26 जनवरी की तारीख को गणतंत्र दिवस के रूप में तय किया गया। भारत में पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।


 इस दिन इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक- भारत की तीनों सेनाओ द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।


 पहले ये परेड राजपथ पर हुआ करती थी, जिसका नाम वर्तमान में बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया गया है। 


इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति - राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराते हैं और 21 तोपों की सलामी दी जाती है।


 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और उसी दिन उन्हें भारतीय सेना के द्वारा सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) भी दिया गया था, तब से हम इस परंपरा को प्रतिवर्ष 26 जनवरी को निभाते चले आ रहे हैं।


26 जनवरी का दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इस दिन के लिए देशभक्तों ने अंग्रेज हुकुमत से कड़ा संघर्ष किया, जिसमें शामिल महत्वपूर्ण लीडर्स को हम सब भली भांति जानते हैं, लेकिन बहुत से ऐसे देशभक्त भी हैं, जिनका नाम तक कोई नहीं जानता, जिन्होंने अपने देश के लिए हंसते-हंसते अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, हम उन सभी देशभक्तों को शत-शत नमन करते हैं - जिनके बलिदान और कड़े संघर्ष से- आज हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं।


🙏🙏🙏🙏🙏 

दिलावर सिंह 

#प्रतियोगिता हेतु

 

 

   23
6 Comments

Mohammed urooj khan

30-Jan-2024 11:55 AM

👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

Alka jain

28-Jan-2024 04:52 PM

Nice

Reply

Milind salve

28-Jan-2024 04:45 PM

Nice one

Reply